जीवन में चुनौतियां हमें सजग रखती हैं

The Challenges in Life To Keep Us On Our Toes

जापानियों को हमेशा ताज़ी मछलियां पसंद है। लेकिन जापान के तटीय समुद्र में दशकों से ताज़ी मछलियां नहीं मिल रहीं थी। अतः जापान निवासियों को मछली खिलाने के लिए मछली पकड़ने की बड़ी बड़ी नौकाओं को पहले से कहीं ज्यादा दूर समुद्र में मछली पकड़ने जाना पड़ता था। मछुवारे समुद्र में जितनी दूर जाते थे, उन्हें मछली के साथ वापस लौटने में उतना ही समय लगता था। अगर वापसी का समय ज्यादा दिन का होता तो मछलियां फ्रेश नहीं रह जाती। जापानी लोगों को इन मछलियों का स्वाद अच्छा नहीं लगता था।

 
 इस समस्या का समाधान करने के लिए मछली पकड़ने वाली कंपनियों ने नाव पर फ्रीजर लगा दिए।
वे अब मछलियां पकड़ते और मछलियों को फ्रीज़ में रख लेते। नाव पर फ्रीज़ लग जाने से वे अब समुद्र में और दूर जाकर मछली पकड़ने में सक्षम हो गए। अब उन्हें फ्रीज़ में मछलियों को ख़राब होने का दर नहीं था। लेकिन जापानियों को ताज़ी मछलियों में और फ्रीज़ की मछलियों के स्वाद में फर्क महसूस हुआ और वे फ्रीज़ की मछलियों को नापसंद करने लगे।


 फ्रीज़ में जमी हुई मछलियों ने कीमत में कमी ला दिया। अतः मछली पकड़ने वाली कंपनियों ने नाव पर मछली टैंक स्थापित कर दिए। वे मछलियों को पकड़ते और नाव पर राखी पानी की टैंक में रख देते।

थोड़ी देर छटपटाने के बाद मछलियां टैंक में चलना फिरना बंद कर देते और अधमरा सा टैंक के पानी में किसी किनारे पड़ी रहती। वे थक जाती और सुस्त हो जाती, लेकिन जिंदा रहतीं। दुर्भाग्य से, जापानी फिर भी स्वाद में अंतर महसूस किये। क्योंकि मछलियां कई दिनों से चली नहीं थी, जिससे वे अपने ताजा मछली का स्वाद खो दी। 

जापानियों को ताजा मछली का जीवंत स्वाद पसंद था ,  उनलोगों ने सुस्त मछली पसंद नहीं किया।

तो कैसे जापानी मछली पकड़ने वाली कंपनियों ने  इस समस्या का हल किया? कैसे वे जापान के लोगों के लिए स्वाद की मछली उपलब्ध करा पाए ? आप मछली उद्योग के सलाहकार रहे होते, तो आप क्या सिफारिश करते ?

कुछ देर सोचिये !
\\





\\\

कैसे जापानी मछली देर तक ताजा रही ?

मछली का स्वाद ताजा रखने के लिए, जापानी मछली पकड़ने वाली कंपनी अभी भी टैंक में मछली डाला करती थीं। लेकिन अब वे एक टैंक में एक छोटी सी  शार्क डाल दिया करती थी। शार्क कुछ मछली खा जातीं, लेकिन अब मछली बहुत ही जीवंत अवस्था में पहुंचने लगी। मछलियों को अब शार्क मछली से चुनौती का सामना कर जीवन रक्षा के लिए भाग दौड़ करना पड़ता था।


क्या आपने महसूस किया है ? हम में से कुछ लोग ऐसे ही एक तालाब में रह रहे हैं। अधिकांश समय थके हुए हैं और सुस्त महसूस कर रहे हैं। इसलिए हमें जागते और बढ़ाते रखने के लिए हमारे जीवन में भी एक शार्क की जरूरत है। असल में हमारे जीवन में शार्क नई चुनौतियां हैं जो हमें सक्रिय और जीवंत रखने के लिए सक्षम हैं।

इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

जीवन में मिली चुनौतियाँ हमें सक्रिय रखती हैं। ये सक्रियता सफलता के शीर्ष पर ले जाने में सहायक है 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ